अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान में खूंटी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने पोसेया गांव के चामडीह, कुरकुटिया और लटरजंग के जंगलों से 5 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया।
डीएसपी अखिल नितीश कुजूर ने बताया कि खूंटी पुलिस ने इस अभियान में अब तक 5 हजार आठ सौ बावन एकड़ अफीम नष्ट की है और 60 लोगों को गिरफ्तार किया है।