कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा बलों ने दोहा स्थित अल-उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। अल-उदैद हवाई अड्डा पश्चिम एशिया में अमरीका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि खतरा टल गया है और स्थिति सामान्य हो गई है।
News On AIR | मार्च 6, 2026 11:07 पूर्वाह्न
अल-उदैद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन हमले को नाकाम किया गया: कतर रक्षा मंत्रालय