मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 7, 2024 9:25 अपराह्न

printer

अल्मोड़ा जिले के आकांक्षी विकासखंड स्याल्दे में सम्पूर्णता कार्यक्रम आयोजित किया गया

अल्मोड़ा जिले के आकांक्षी विकासखंड स्याल्दे में नीति आयोग की ओर से कल सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सभी विभागों की योजनाओं के बारे में पात्रों को लाभान्वित करने की जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य नीति आयोग द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे विभिन्न सूचकांकों में सुधार करना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और स्वयं सहायता समूहों ने प्रतिभाग किया।