अल्बानिया में, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की मध्य तिराना में पुलिस के साथ झड़प हुई। प्रदर्शनकारी कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर उप प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने बताया कि 16 प्रदर्शनकारियों को जलने और अन्य चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 13 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने एक सरकारी इमारत पर पेट्रोल बम फेंके, जिसके जवाब में पुलिस ने पानी की बौछारों का प्रयोग किया। प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग को लेकर हाल के महीनों में यह तीसरा ऐसा प्रदर्शन था। हजारों पुलिस कर्मियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया हैं।
उप प्रधानमंत्री बेलिंडा बल्लुकु से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री एडी रामा की सरकार आलोचनाओं के घेरे में है। सांसदों द्वारा बल्लुकु को अभियोजन से मिली छूट को हटाने की मांग बढ़ रही है।
अल्बानिया यूरोपीय संघ में शामिल होने की आशा कर रहा है और अपनी प्रवेश प्रक्रिया के हिस्से के रूप में यूरोपीय संघ द्वारा उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिसे वह 2027 तक पूरा करने की उम्मीद करता है।