फ़रवरी 11, 2026 6:54 अपराह्न

printer

अल्बानिया में उप प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

अल्बानिया में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर उप प्रधानमंत्री बेलिंडा बल्लुकु के इस्तीफे की मांग को लेकर तिराना में हजारों प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने एक सरकारी इमारत पर पेट्रोल बम फेंके, जबकि पुलिस ने भीड़ तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

यह अशांति प्रधानमंत्री एडी रामा के वर्ष 2013 से चले आ रहे शासन को चुनौती देने वाले हिंसक विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में ताज़ा मामला है। विशेष अभियोजन कार्यालय ने संसद से उनकी राजनैतिक छूट खत्म करने की मांग की है ताकि उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो सके, जबकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सांसद इस पर मतदान कब करेंगे।