अल्बानिया में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री एडी रामा चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 37 लाख मतदाता 140 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं।
जिसमें अल्बानियाई प्रवासी पहली बार मतदान में भाग ले रहे हैं। मतदान भारतीय समयानुसार सवेरे दस बजकर 30 मिनट से दोपहर बाद 12 बजकर तीस मिनट तक चलेगा। परिणाम कल आने की संभावना है।