नवम्बर 9, 2025 9:05 अपराह्न

printer

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की है। श्री रिजिजू ने सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री तौफीक बिन फवजान अल रबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने हज यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्‍होंने समन्वय और रसद बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की और भारतीय हज-यात्रियों के लिए यात्रा प्रक्रिया को और सुव्यवस्थित करने के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने सुचारू और आरामदायक हज-यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया। दोनों पक्षों ने जेद्दा में हज-2026 के लिए भारत और सऊदी अरब के बीच द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत के लिए देश कोटे के रूप में हज यात्रियों की संख्‍या एक लाख 75 हजार 25 निर्धारित की गई है।