अक्टूबर 31, 2025 9:53 अपराह्न

printer

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सरदार वल्लभभाई पटेल को देश की एकता में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए याद किया

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल को देश की एकता में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए याद किया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता की शपथ लेते हुए केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकजुटता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अदम्य भावना और अथक प्रयासों से श्री पटेल ने सैकड़ों रियासतों को एकीकृत कर आधुनिक भारत का निर्माण किया। श्री रिजिजू ने कहा कि देश के लोगों को भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को समझने और उनके संघर्ष पर गर्व करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि स्वच्छता पर विशेष अभियान के पांचवे चरण जैसी पहल एकता और अखंडता के आदर्शों को दैनिक कामकाज में शामिल करने की सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला