राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद नई दिल्ली पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति की तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा ने अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
यह यात्रा भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने के एक साल बाद हुई है। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीनों देशों के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की। इस यात्रा ने अफ्रीका के देशों के साथ अपने मौजूदा सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।