अक्टूबर 13, 2024 1:11 अपराह्न

printer

अल्‍जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर रवाना हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज सुबह अल्‍जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। भारत के किसी भी राष्‍ट्रपति की इन तीन अफ्रीकी देशों की यह पहली यात्रा होगी। एक वर्ष पहले भारत की अध्‍यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्‍थायी सदस्‍य बनाया गया था। अपनी यात्रा के दौरान राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और भारतीय समुदाय से बातचीत करेंगी।