जनवरी 8, 2026 1:35 अपराह्न

printer

अलेप्पो में सेना और कुर्द मिलिशिया के बीच संघर्ष, हजारों लोग विस्थापित

सीरिया के अलेप्पो में सेना और कुर्द मिलिशिया के बीच संघर्ष के कारण हजारों निवासियों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मंगलवार को शेख मकसूद और अशरफीह के कुर्द इलाकों में सेना और कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक बलों के बीच झड़पें हुईं। यह हाल ही में हुई दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर झडपें हैं। कल शाम तक पैंतालीस हजार से ज़्यादा लोग विस्थापित हो चुके थे। दो दिनों में 12 लोग मारे गए और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। सीरियाई सेना ने प्रभावित इलाकों को बंद सैन्य क्षेत्र घोषित कर दिया है और नागरिकों को निकालने की अनुमति देने के लिए मानवीय गलियारे खोले हैं। अलेप्पो हवाई अड्डे पर उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं, जबकि शहर में स्कूल और कार्यालय बंद कर दिए गए हैं।

 

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हिंसा के आरोप लगाए हैं। सरकार का कहना है कि यह ऑपरेशन कुर्द ठिकानों से हुए हमलों के जवाब में शुरू किया गया था और इसका उद्देश्‍य सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा करना है। सीरियन डेमोक्रेटिक बलों ने इन दावों को खारिज करते हुए इस ऑपरेशन को निवासियों को जबरन विस्थापित करने का आपराधिक प्रयास बताया है।

 

खबरों के अनुसार, अमरीका स्थिति सुलझाने और तनाव कम करने के लिए काम कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला