वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि उनकी सरकार के अर्थव्यवस्था के निर्माण और निजी क्षेत्र सहित अनुसंधान तथा विकास गतिविधियों के वित्तपोषण पर ध्यान देने से प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि इससे प्रतिभा का पलायन रोकने में सहायता मिलेगी। वित्त मंत्री आज शाम आईआईटी धारवाड़ में धरती बायोनेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद विद्यार्थियों से बातचीत कर रही थीं। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि नवप्रवर्तकों को ऐसे नवाचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो समाज में बदलाव लाए। उन्होंने कहा कि इससे व्यावसायीकरण तथा लाभ कमाना अपने आप हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को अपने छात्रों को आवश्यक अनुभव प्रदान करने के लिए उद्योगों के साथ साझेदारी करनी चाहिए। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि फिनटेक क्षेत्र में भविष्य की आवश्यकताओं के लिए एक आवश्यक आधार तैयार किया गया है।
Site Admin | अक्टूबर 14, 2025 10:03 अपराह्न
अर्थव्यवस्था निर्माण और अनुसंधान वित्तपोषण से प्रतिभाशाली युवाओं को मिला अवसर: निर्मला सीतारामन