भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने आज खूंटी के बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में आयोजित जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीरंदाजी के क्षेत्र में कई प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर देश का नाम रौशन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में झारखण्ड, बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के 110 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन एनटीपीसी, साई सेंटर, तीरंदाजी संघ, राज्य और जिला स्तरीय तीरंदाजी संघ की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
Site Admin | मार्च 22, 2024 8:49 अपराह्न
अर्जुन मुंडा ने खूंटी में जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
