जून 2, 2024 9:24 पूर्वाह्न

printer

अरूणाचल प्रदेश: विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी, भाजपा को बढ़त

अरूणाचल प्रदेश में अब तक के रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 6 और पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीटों पर आगे है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी- एनसीपी दो, कांग्रेस एक और निर्दलीय दो सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 60 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा 10 सीटें निर्विरोध जीत गई थी।