अरूणाचल प्रदेश में वर्षा के लिए अलर्ट जारी

अरूणाचल प्रदेश में वर्षा लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राज्‍य के तीन जिलों पूर्वी सियांग, लेपराडा और क्रा दादी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस अलावा दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और शेष अन्‍य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्‍य के विभिन्‍न स्‍थानों पर बिजली के साथ आंधी और तेज वर्षा होने की संभावना है।