अरूणाचलप्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो गया। विधानसभा चुनाव में भाजपा दस सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है। इनमें मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उप-मुख्यमंत्री चाउना मेन की सीटें भी शामिल है। अब 50 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। राज्य में लोकसभा की दो सीटे हैं। अरूणाचल पश्चिम सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी का मुकाबला केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू से है। पिछले लोकसभा चुनावों में श्री रिजिजू ने नबाम तुकी को भारी अन्तर से हराया था। अरूणाचल पूर्व सीट पर मुख्य मुकाबला वर्तमान सांसद और भाजपा नेता तापिर गाओ और कांग्रेस उम्मीदवार तथा राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री बोसीराम सिरम के बीच है।
Site Admin | अप्रैल 17, 2024 8:40 अपराह्न
अरूणाचलप्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो गया
