मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 15, 2024 9:33 अपराह्न

printer

अरुण साव ने बिलासपुर और विजय शर्मा ने बस्तर जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराया

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने राजनांदगांव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर और विजय शर्मा ने बस्तर जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जांजगीर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर,  वन मंत्री केदार कश्यप ने दुर्ग, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने महासमुंद और महिला तथा बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बलरामपुर में ध्वजारोहण किया।
इसी तरह, प्रदेश के अन्य जिलों में भी राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।