जुलाई 3, 2024 9:02 अपराह्न

printer

अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता को एडीजी से डीजी के पद पर पदोन्नत किया गया

छत्तीसगढ़ सरकार ने दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी- अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता को एडीजी से डीजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि अरुण देव गौतम वर्ष उन्नीस सौ बयानवे बैच और हिमांशु गुप्ता उन्नीस सौ चौरानवे बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं।