मार्च 12, 2026 10:57 पूर्वाह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में राज्‍य शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के तबादले और पदस्थापन विधेयक 2026 पारित किया

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में राज्‍य शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के तबादले और पदस्थापन विधेयक 2026 पारित कर दिया गया। शिक्षा मंत्री पी.डी. सोना ने कहा कि एक पारदर्शी पोर्टल, जिसका संचालन मुख्य रूप से एआई द्वारा किया जाएगा, में शिक्षकों की भर्ती, पदस्थापन, तबादलों और उनकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रासंगिक विवरण उपलब्ध होंगे। श्री सोना ने कहा कि यह विधेयक राज्य के विभिन्न विद्यालयों में लंबे समय से चली आ रही मानव संसाधन की कमी को दूर करने में सहायक होगा।