सितम्बर 4, 2023 2:31 अपराह्न | अरुणाचल-विधानसभा सत्र

printer

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का 12 वां सत्र आज से हुआ शुरू

   
अरुणाचल प्रदेश की सातवीं विधानसभा का 12वां सत्र आज प्रारंभ हुआ। इसकी चार बैठकें होंगी और यह सात सितम्‍बर को सम्‍पन्‍न होगा। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के इतिहास में पहली बार इस सत्र के संचालन के लिए सभी महिला विधायकों को अध्‍यक्ष के पैनल में शामिल किया गया है। शामिल की गई विधायक हैं- ईटे देवडी, दासांग्‍लू पुल, चकत अबहो और त्‍सेरिंग लहामू। दिवंगत मंत्री करडू ताइपोडिया, नीलम तारम और चाऊ तेवा मेइन और चार दिवंगत सदस्‍यों के प्रति सत्र के पहले दिन श्रद्धांजलि अर्पित की गई।   

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला