अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भारतीय सीमा के भीतर ब्रह्मपुत्र नदी में राफ्टिंग के लिए एक ऐतिहासिक अभियान को आज इटानगर से हरी झंडी दिखाई। इस तरह का यह पहला अभियान है, जो ब्रह्मपुत्र नदी की 916 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इसका उद्देश्य साहसिक पर्यटन और पर्यावरण जागरुकता को बढ़ावा देना तथा युवाओं को साहसिक खेलों के लिए प्रेरित करना है। राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान-NIMAS द्वारा शुरू किया गया यह अभियान 14 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के गेलिंग से शुरू होगा और 14 फरवरी को असम के धुबरी-हत्सिंगीमारी में समाप्त होगा।
Site Admin | जनवरी 11, 2025 8:35 अपराह्न
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ब्रह्मपुत्र नदी में राफ्टिंग के लिए एक अभियान को दिखाया झंडी
