अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है। इन दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए थे। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60 में से 10 सीट पर भारतीय जनता पार्टी निर्विरोध जीत चुकी है।
सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटों के लिए 146 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग, प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया, नवगठित सिटीजन एक्शन पार्टी के गणेश कुमार राय और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर डी.आर. थापा के नाम प्रमुख हैं।