मार्च 12, 2026 11:39 पूर्वाह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच अंतरराज्यीय सीमा का सर्वेक्षण और सीमांकन करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच अंतरराज्यीय सीमा का सर्वेक्षण और सीमांकन करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू हो गई है। राज्‍य विधानसभा में भाजपा विधायक वांगलिन लोवांगडोंग के लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि पाक्के-केसांग जिले को पहले जिले के रूप में चुना गया है जहां सीमा स्तंभ स्थापित किए जा रहे हैं। श्री खांडू ने बताया कि नामसाई घोषणा और उसके बाद की समझौता प्रक्रिया के बाद अरुणाचल प्रदेश ने असम के साथ अपनी अंतरराज्यीय सीमा पर कुल मिलाकर शुद्ध क्षेत्रीय लाभ दर्ज किया है।