दिसम्बर 24, 2024 1:33 अपराह्न

printer

अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर में आज रात होने वाले क्रिसमस समारोह के लिए तैयारी जोरों पर

 

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आज रात क्रिसमस समारोह के लिए उत्सव की तैयारी जोरों पर है। ईटानगर की सड़कें रंग-बिरंगी रोशनी और क्रिसमस ट्री से सजी हुई हैं। सेंट मैरी चर्च सहित शहर के गिरिजाघर सजे हुए है। सेंट मैरी चर्च के फादर सनी मिंज ने बताया कि उत्सव के लिए स्वयंसेवक अथक परिश्रम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चर्च में विभिन्न प्रतियोगिताओं, दैनिक प्रार्थनाओं आदि का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि चर्च में कल सुबह की प्रार्थना, सभी के लिए भोजन और अन्य कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला