सोलहवें केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल कल 10 जुलाई से छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेगा। यह दल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल के सदस्यों तथा अधिकारियों के साथ, राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास और आर्थिक प्रगति सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा। इसके बाद यह दल बारह और तेरह जुलाई को जगदलपुर भ्रमण पर रहेगा।
केन्द्रीय वित्त आयोग के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर वित्त सचिव मुकेश बंसल ने तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।