अयोध्या में आज राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रामलला मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में रामलला के जन्मोत्सव को अविस्मरणीय बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।
प्रशासन ने भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी व्यवस्था की है। सुविधाजनक और आसानी से दर्शन के लिए भक्ति पथ पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। भक्ति पथ पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। श्री राम के जन्मोत्सव के समय आज दिन में 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरण से अभिषेक किया जाएगा।
अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेले की धूम दिख रही है। नवनिर्मित श्री रामलला मंदिर में पहली बार राम जन्मोत्सव मनाया गया। राम जन्मोत्सव के अवसर पर त्रेता युग का दृश्य निर्मित किया गया जिसके भव्य आयोजन को दुनिया भर में लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा गया। प्रशासन ने अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे और मेला क्षेत्र को जोन, सेक्टर और सब सेक्टर में बांटकर सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये थे।