अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के नित्य दर्शन के लिए अनुमति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच राम कचहरी आश्रम, रामकोट स्थित ट्रस्ट के कैंप कार्यालय या रामपथ पर स्थित तीर्थ यात्री सेवा केन्द्र पर आवेदन कर अनुमति पत्र प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनुमति पत्र छह माह के लिए वैध होगा।
Site Admin | जुलाई 18, 2024 7:14 अपराह्न
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के नित्य दर्शन के लिए अनुमति पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू