अयोध्या में कल से रामलीला शुरू हो गई। इसमें बॉलीवुड के 42 से ज्यादा नामी कलाकार भाग ले रहे हैं। रामलीला का मंचन सरयू नदी के किनारे श्रीराम आडिटोरियम में किया जा रहा है। इस रामलीला में माता सीता की भूमिका मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा निभा रही हैं। वहीं, सांसद मनोज तिवारी बाली की और सांसद रविकिशन सुग्रीव की भूमिका निभा रहे हैं।
Site Admin | अक्टूबर 4, 2024 10:58 पूर्वाह्न
अयोध्या में शुरू हुई रामलीला, बॉलीवुड के नामी कलाकार ले रहे हैं भाग