अयोध्या में कल से श्री राम मंदिर के शिखर निर्माण का काम शुरू हो गया। 161 फीट ऊंचाई वाले इस शिखर का निर्माण कार्य चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परिसर में बन रहे सप्त मंदिर के निर्माण में भी अब तेजी आ गई है। इसके अलावा मंदिर के सारे बचे हुए काम भी अगले चार महीने में पूरे कर लिए जाएंगे।
Site Admin | अक्टूबर 4, 2024 10:43 पूर्वाह्न
अयोध्या में शुरू हुआ श्री राम मंदिर के शिखर निर्माण का काम