अक्टूबर 19, 2025 10:13 अपराह्न

printer

अयोध्या के 56 घाटों पर 26 लाख 17 हज़ार 215 दीए जलाकर बना गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

उत्तर प्रदेश ने आज अपने नौवें दीपोत्सव पर राम की पैड़ी सहित अयोध्या के 56 घाटों पर 26 लाख 17 हज़ार 215 दीए जलाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष एक और विश्व रिकॉर्ड बना, जिसमें दो हजार एक सौ 28 वेद आचार्यों ने सरयू नदी के तट पर महाआरती की और श्लोकों का पाठ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्‍य के कई मंत्री उपस्थि‍त रहें।