मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 24, 2024 8:01 अपराह्न

printer

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर संगमरमर के बने राम दरबार के साथ टाइटेनियम से बने राम दरबार को भी रखा जाएगा

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर संगमरमर के बने राम दरबार के साथ टाइटेनियम से बने राम दरबार को भी रखा जाएगा। टाइटेनियम का राम दरबार रक्षा मंत्रालय की संस्था मिधानी ने राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की यह संस्था ट्रस्ट को ब्रॉन्ज सप्लाई कर रही है। परकोटा में ब्रॉन्ज के 90 म्यूरल बनाए जायेंगे। 

एक संस्था है रक्षा मंत्रालय की मिधानी जिसने की ब्रांज हम लोगों को सप्लाई किया जिसका की म्यूरल परकोटा में लो लगभग 90 म्यूरल बनेंगे, 6 फिट और 4 फिट के साइन के तो उन्होंने हम लोगों को एक राम दरबार टाइटेनिम से बना करके एक तरह से संस्था की निष्ठा को बताते हुए दिया जो की ट्रस्ट ने स्वीकार कर लिया और ट्रस्ट के सदस्यों का संकेत यह था कि प्रथम तल पर जहां राम दरबार संगमरमर से बनेगा उसी के साथ इसको भी पूरे सम्मान के साथ रखा जायेगा।