अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला ख़ामनेई की हत्या ईरान और अमरीकी जनता के लिए न्यायसंगत है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने कहा कि यह ईरानी नागरिकों के लिए सत्ता फिर से अपने हाथ में लेने का अभूतपूर्व अवसर है।
श्री ट्रम्प ने यह भी कहा कि अब ईरान में आईआरजीसी, सेना, पुलिस बल तथा सुरक्षा बल संघर्ष के पक्ष में नहीं हैं और माफी चाहते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आईआरजीसी और पुलिस अपने देश को खोया गौरव लौटाने के लिए ईरानी देशभक्तों के साथ मिलकर काम करेंगे। श्री ट्रम्प ने कहा कि ख़ामेनेई के साथ-साथ ईरान का काफी बड़ा हिस्सा भी नष्ट हो चुका है।
अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि श्री ट्रम्प पूरी रात ईरान पर हमले का घटनाक्रम मार-ए-लागो स्थित अपने आवास से देखते रहे।