मार्च 1, 2026 1:41 अपराह्न

printer

अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में सत्ता परिवर्तन प्रक्रिया आज होगी शुरू

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने आज कहा कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में सत्ता परिवर्तन प्रक्रिया आज शुरू होगी।

   

सरकारी मीडिया की खबरों के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख और दिवंगत खामेनेई के पूर्व सलाहकार लारीजानी ने कहा कि एक अंतरिम नेतृत्व परिषद गठित की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश घोलम-होसैन मोहसेनी-एजे’ई, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और गार्डियन काउंसिल का एक सदस्य अगले नेता के चुनाव होने तक देश का कार्यभार संभालेंगे।

   

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने कहा कि अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने सीमा का अतिक्रमण किया है और उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।