मार्च 25, 2025 9:47 अपराह्न

printer

अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तानी सेना प्रमुखों पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हुए विधेयक पेश किया

संयुक्‍त राज्‍य अमरीका के सांसदों की एक द्विदलीय जोड़ी ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल सैयद असीम मुनीर, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तथा अन्य जनरलों और अधिकारियों पर राजनीतिक विरोधियों,  के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए प्रतिबंध लगाने का आह्वान करते हुए एक विधेयक पेश किया है। ‘पाकिस्तान लोकतंत्र अधिनियम’ नामक इस विधेयक को रिपब्लिकन पार्टी के जो विल्सन और डेमोक्रेट पार्टी के जिमी पेनेटा ने पेश किया था। विधेयक में ग्लोबल मैग्निट्स्की मानवाधिकार जवाबदेही अधिनियम 2017 के तहत कानून के लागू होने के 180 दिनों के भीतर इन प्रतिबंधों की परिकल्पना की गई है, जिसका उपयोग संयुक्‍त राज्‍य अमरीका द्वारा विदेशी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए किया गया है। विधेयक में जनरल मुनीर पर राजनीतिक विरोधियों के गलत उत्पीड़न और कारावास में जानबूझकर शामिल होने का आरोप लगाया गया है।