मार्च 12, 2026 8:04 पूर्वाह्न

printer

अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने तेल कीमतें घटाने के लिए रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से 172 मिलियन बैरल तेल जारी करने की घोषणा की

अमरीका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने कल कहा कि वह ईरान के विरुद्ध अमरीका-इस्राएल युद्ध से उत्पन्न हुई आपूर्ति बाधा के कारण बढ़ी तेल की कीमतों में कम करने के लिए अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से 172 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा। राइट कहा कि यह कल 32 राष्ट्रों की अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा 400 मिलियन बैरल तेल जारी किये जाने पर बनी सहमति का हिस्सा है। श्री राइट ने बताया कि तेल जारी करने का सिलसिला अगले सप्ताह से शुरू होगा। इस प्रक्रिया में लगभग 120 दिन लगेंगे।

वैश्विक अर्थव्यवस्था के जोखिम को बढ़ाकर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कहा कि जब तक अमरीका और इस्राएल के हमले बंद नहीं होते वह खाड़ी से तेल की खेप को बाधित करता रहेगा। इस युद्ध ने विश्व भर के बाजारों को झकझोर दिया है।