अक्टूबर 4, 2025 10:53 पूर्वाह्न

printer

अमेरिका : नौसेना प्रमुख जॉन हैरिसन बर्खास्त

अमरीका के रक्षा सचिव पीट हेसगेथ ने नौसेना में नेतृत्व के लिए बढ़ते तनाव के बाद कल नौसेना प्रमुख जॉन हैरिसन को बर्खास्त कर दिया। अमरीका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने हैरिसन को हटाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह अब वे इस पद पर कार्य नहीं करेंगे। रक्षा मुख्यालय ने हैरिसन को उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हालांकि, हैरिसन ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है।

 

    हैरिसन, ट्रम्प प्रशासन द्वारा इस वर्ष जनवरी में इस पद पर नियुक्त किए गए थे।