उत्तर कोरिया के विरूद्ध अमरीका और दक्षिण कोरिया के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने के बीच उत्तर कोरिया ने आज पूर्वी तट पर कम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य बलों के आधुनिकीकरण पर बातचीत अमरीकी विेदेश मंत्रालय के बडे अधिकारी दक्षिण कोरिया की यात्रा पर हैं। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र मे आज कई मिसाइलों का प्रक्षेपण दिखाई दिया।
जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर आज दो मिसाइल प्रक्षेपित की गई। जापान ने इसे जापान की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इसकी कडी निंदा की।