फ़रवरी 4, 2026 5:07 अपराह्न

printer

अमृत भारत स्‍टेशन योजना के अन्‍तर्गत 172 रेलवे स्‍टेशनों का पुनर्विकास किया गया: रेल मंत्री

सरकार ने कहा है कि अमृत भारत स्‍टेशन योजना के अन्‍तर्गत एक सौ 72 रेलवे स्‍टेशनों का पुनर्विकास किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज लोकसभा में ये जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के अन्‍तर्गत विकास कार्यों के लिए अब तक एक हजार तीन सौ 37 स्‍टेशनों की पहचान की गई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि योजना में स्‍टेशनों के विकास के लिए मास्‍टर प्‍लान तैयार करने और इसका चरणबद्ध कार्यान्‍वयन किया जाएगा। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि मास्‍टर प्‍लान में स्‍टेशन तक पहुंच मार्ग में सुधार, स्‍टेशनों पर प्रतीक्षा कक्ष, शौचालय, बैठने और पेय जल की व्‍यवस्था, पार्किंग क्षेत्र तथा दिव्‍यांगजनों के लिए सुविधाएं शामिल हैं।