अक्टूबर 18, 2025 1:31 अपराह्न

printer

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

पंजाब में आज सुबह अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। लुधियाना से ट्रेन के रवाना होने के तुरंत बाद सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और यात्रियों को फौरन दूसरे डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया। रेल मंत्रालय ने कहा कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला