मई 19, 2025 8:13 अपराह्न

printer

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर पाकिस्तान का कथित हवाई हमला पाकिस्तानी सेना और सरकार का मानसिक दिवालियापन दर्शाता है: तरुण चुघ

भारतीय जनता पार्टी महासचिव तरुण चुघ ने कहा है कि आठ मई को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पर पाकिस्तान का कथित हवाई हमला पाकिस्तानी सेना और सरकार का मानसिक दिवालियापन दर्शाता है।

 

 

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में पवित्र स्‍वर्ण मंदिर पर ड्रोन और मिसाइलों से हवाई हमले के बारे में सेना के एक अधिकारी के बयान का हवाला देते हुए श्री चुघ ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने इस हमले को विफल कर दिया।

 

 

उन्होंने कहा कि हम अपने बहादुर सैनिकों को सलाम करते हैं। श्री चुघ ने पुंछ में एक गुरुद्वारे पर पाकिस्‍तानी सेना के ऐसे ही एक हमले का भी जिक्र किया जिसमें तीन लोग मारे गए थे।