राज्य नीति आयोग, उच्च शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन 2047 के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।’’ विकसित छत्तीसगढ़, मेरे सपने का खुशहाल छत्तीसगढ़’’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता के जरिये युवाओं और विद्यार्थियों से सुझाव लिए जाएंगे।
इसमें राज्य के सभी महाविद्यालयां, शासकीय तथा अनुदान प्राप्त और निजी विद्यालयों के कक्षा ग्यारहवीं तथा बारहवीं के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं।
राज्य नीति आयोग के सदस्य अनूप श्रीवास्तव और के. सुब्रमण्यम ने बताया कि छात्रों के लिए निबंध लेखन में पंद्रह सौ से ढ़ाई हजार शब्दों की सीमा होगी। निबंध हिंदी अथवा अंग्रेजी में लिखने होंगे। निबंध में छात्रों को छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति का आंकलन करना होगा।