भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल साहेबगंज के भोगनाडीह से भाजपा की परिवतर्न रैली की शुरूआत करेंगे। इस दौरान वे सभा को भी संबोधित करेंगे। इस सिलसिले में श्री शाह आज शाम रांची पहुंच रहे हैं।
साहेबगंज और गिरिडीह में उनके कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा सरमा आज गिरिडीह के झारखंडी धाम पहुंंचेंगे। भाजपा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष महादेव दूबे ने बताया कि परिवर्तन यात्रा सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल होंगे।