जुलाई 20, 2024 8:52 अपराह्न

printer

अमित शाह ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर देश की सबसे भ्रष्ट सरकार होने का आरोप लगाया

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार पर देश की सबसे भ्रष्ट सरकार होने का आरोप लगाया है। श्री शाह ने रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि एक सांसद के आवास पर तीन सौ करोड़ रुपये बरामद किए गए और झारखंड के एक मंत्री के पीए से 30 करोड़ रुपये जब्त किए गए।