मई 21, 2024 9:00 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने ओडिसा के संबलपुर में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के समर्थन में एक चुनाव सभा को संबोधित किया 

  

    केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण पूरा होने के बाद भाजपा 310 सीटें जीत रही है। ओडिसा के संबलपुर में केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के समर्थन में एक चुनाव सभा में श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतेगी।

    श्री शाह ने आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्‍व में बीजू जनता दल की सरकार ओडिसा  के सम्‍मान, भाषा, संस्‍कृति और परम्‍पराओं का अपमान कर रही है। उन्‍होंने ढेंकनाल लोकसभा क्षेत्र में बाटा गांव और पुरी लोकसभा क्षेत्र के लाथीपाडा में भी जनसभाएं की।