भाजपा के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन नवंबर को घाटशिला, सिमरिया और बरकट्ठा में हुंकार भरेंगे। भाजपा के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा कल कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज कोडरमा में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी की जीत का दावा किया।