मई 20, 2025 7:48 अपराह्न

printer

अमरोहा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सशस्त्र बलों के सम्मान में देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में आज प्रदेश के वन पर्यावरण, एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के. पी. मलिक के नेतृत्व में अमरोहा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बदायूं जिले के सहसवान में भी हजारों लोग ने तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शौर्य को नमन किया।