फ़रवरी 15, 2026 10:36 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 30 से अधिक ठिकानों पर हमले किए

अमरीकी सेना ने इस महीने की शुरुआत में सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 30 से अधिक ठिकानों पर 10 हमले किए। पिछले वर्ष दिसंबर में घात लगाकर किए गए हमले में दो अमरीकी सैनिकों और एक नागरिक दुभाषिए की मौत की घटना की प्रतिक्रिया में ये कार्रवाई की गई।

अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा है कि 3 फरवरी से 12 फरवरी के बीच किए गए इन हमलों में आतंकवादी समूह से जुड़े हथियार भंडारण स्थलों, संचार केंद्रों और अन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

पिछले दो महीनों में 100 से अधिक ठिकानों पर किए हमलों में 50 से अधिक इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी मारे गए या पकड़े गए हैं।

यह घटनाक्रम अमरीकी सेना द्वारा सीरिया से इराक में मुकदमे के लिए हजारों इस्लामिक स्टेट के कैदियों को स्थानांतरित करने की पुष्टि के एक दिन बाद सामने आया है।