मार्च 21, 2026 1:42 अपराह्न

printer

अमरीकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी से जुडी संदिग्ध नाव को डुबोया

अमरीकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी से जुडी संदिग्ध नाव को डुबो दिया। नाव पर सवार तीन लोग बच गए।

हमले के तुरंत बाद, अमरीकी दक्षिणी कमान ने अमरीकी तटरक्षक बल को सूचित किया और बचे हुए लोगों की खोज और बचाव अभियान शुरू करने को कहा।

सितंबर 2025 से, अमरीकी सेना ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली संदिग्ध नावों पर 46 हवाई हमले किए हैं और इनमें कम से कम 157 लोग मारे गए हैं।