फ़रवरी 18, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी सेना ने पूर्वी प्रशांत और कैरेबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 3 पोतों पर किया हमला

अमरीका की दक्षिणी कमान ने बताया कि अमरीकी सेना ने कल पूर्वी प्रशांत और कैरेबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन पोतों पर हमला किया, जिसमें सवार सभी 11 लोग मारे गए।

दक्षिणी कमान ने कहा कि ये पोत मादक पदार्थों की तस्करी के ज्ञात मार्गों से गुजर रहे थे और तस्करी की गतिविधियों में शामिल थे। इसमें कोई भी अमरीकी सैन्यकर्मी घायल नहीं हुआ। इन हमलों के साथ, सितंबर में शुरू हुए अमरीकी अभियान में मरने वालों की संख्या 135 हो गई है।