मार्च 3, 2026 1:16 अपराह्न

printer

अमरीकी सेना ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन प्रक्षेपण स्थल और सैन्य हवाई अड्डे नष्ट

अमरीका की सेना ने लगातार अभियानों के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमान और नियंत्रण केंद्रों, ईरान की वायु रक्षा क्षमताओं, मिसाइल और ड्रोन प्रक्षेपण स्थलों तथा सैन्य हवाई अड्डों को नष्ट कर दिया है। अमरीकी केंद्रीय कमान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमरीका ईरानी शासन से उत्पन्न होने वाले खतरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जारी रखेगा।

इस बीच, अब तक छह अमरीकी सैनिक कार्रवाई में मारे गए। अमरीका के केंद्रीय कमान ने कहा कि सेना ने हाल ही में क्षेत्र में ईरान के शुरुआती हमलों के दौरान क्षतिग्रस्त हुए एक ठिकाने से दो लापता सैनिकों के शव भी बरामद किए हैं। फिलहाल सैन्य अभियान जारी है।